छत्तीसगढ़रायपुर

मानस दर्शन समूह ने “जरा याद करो कुर्बानी” का आयोजन किया

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने दीं दिल छू लेने वाली प्रस्तुतियाँ, उत्कृष्ट कवियों और गायकों को किया गया सम्मानित
 

       रायपुर। भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मानस दर्शन जीवन अर्पण समूह द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि देने हेतु एक विशेष कार्यक्रम “जरा याद करो कुर्बानी” का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी को याद करना था। इस कार्यक्रम का आयोजन समूह के संस्थापक दीपक गुहा एवं संयोजक मंडल के सक्रिय सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम की रूपरेखा

       इस आयोजन का पहला चरण, जिसमें सभी आयु वर्ग के करीब 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया, ऑनलाइन पटल के माध्यम से आयोजित किया गया। प्रतिभागियों ने देशभक्ति गीतों और स्वयं की लिखी कविताओं को ऑडियो फॉर्मेट में प्रस्तुत किया। इस चरण में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध बल कलाकार और लोकगायिका कुमारी आरू साहू नगरी भी शामिल थीं। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों को समूह के सदस्यों द्वारा मिले लाइक और कमेंट के आधार पर आंका गया, और 25 उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन किया गया।

अंतिम चरण और निर्णायक मंडल

       अंतिम चरण 15 अगस्त की शाम 7 बजे से 11 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें चयनित प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। इस चरण में दिलीप टिकरिहा बेरला, योगेश्वर साहू कंडेल, प्रह्लाद वैष्णव आरंग, श्रवण साहू गरियाबंद, कोमल प्रसाद साहू कातलबोड़, वीरेंद्र सरल मगरलोड, वाणी साहू पड़कीभट, संदीप ठाकुर अहिवारा, सुरेंद्र देवदास भीम्भौरी, बाली देवदास दुर्ग, सुरेंद्र सिन्हा छुइहा, वेद कुमार नागवंशी, मानेश्वर ध्रुव, पोयम शरण साहू चरोदा, कुमारी आरू साहू नगरी, गौरी मिश्रा, कु श्रद्धा साहू सिवनी, आशीष वैष्णव, सनत वर्मा, आनंद पांडे, हिमकल्याणी सिन्हा, जीतू साहू खैरागढ़, तोमेश साहू बासीन जैसे प्रतिभागियों ने भाग लिया।

       इस विशिष्ट आयोजन के निर्णायक मंडल में छत्तीसगढ़ के संगीत विशेषज्ञ गुरुशरण साहू और संतोष साहू कोटगाँव धमतरी शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोकगायक, गीतकार, कवि और साहित्यकार श्री सीताराम साहू श्याम पैरी, आत्माराम साहू धड़कन सिवनी कला, और उनके सहयोगी रामकुमार प्रजापति डौंडी बालोद तथा भूपेश बनपेला नगरी ने किया।

परिणाम और सम्मान

प्रतियोगिता के परिणाम निम्नलिखित रहे:

  • कविता वर्ग: प्रथम श्रवण कुमार साहू प्रखर गरियाबंद, द्वितीय पोयम शरण साहू चरोदा, तृतीय योगेश्वर साहू कंडेल, चतुर्थ आनंद पांडे बचेली।
  • संगीतमयी गीत वर्ग: प्रथम मनेश्वर ध्रुव छुइहा, द्वितीय सुरेंद्र देवदास भीम्भौरी, तृतीय सुरेंद्र सिन्हा गरियाबंद, चतुर्थ वेद नागवंशी।
  • बाल वर्ग: प्रथम कुमारी आरू साहू नगरी, द्वितीय कुमारी वाणी साहू पड़कीभाट, तृतीय कुमारी श्रद्धा साहू सिवनी कला।

       इस आयोजन में श्री सीताराम साहू जी श्याम पैरी बालोद को “मानस दर्शन 2024 का सर्वश्रेष्ठ उद्घोषक” सम्मान देने की घोषणा की गई। सभी विजेताओं को मानस मंथन 4.0 के ऑफलाइन आयोजन स्थल केशकाल में भव्य समारोह के दौरान पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा।

समापन और आभार

       कार्यक्रम के समापन पर संयोजक मंडल के सदस्यों देवलाल सिन्हा, पिंटू पटेल, के के सिन्हा, हेमराज भार्गव, कनस कोमरे, पुनेश्वर साहू, मेसुल साहू, आर डी साहू, माखन साहू, श्रीमती नूतन साहू, सविता सोन, वंदना साहू और प्रतिभा साहू ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। अंत में रामकुमार प्रजापति और भूपेश बनपेला ने सभी का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी विष्णु साहू द्वारा साझा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker