छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह का आयोजन 8 मार्च को

भिलाई /बीएसपी, एससी/एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन भिलाई, पंजीयन क्रमांक. 6976, के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने जानकारी दी कि एसोसिएशन के तत्वावधन में,*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह का आयोजन 8 मार्च 2026 को संध्या 5:30 बजे से डॉ अम्बेडकर प्रेरणा स्थल सेक्टर 6 मे किया जा रहा है

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने और लैंगिक समानता (जेंडर इक्वालिटी) की दिशा में कदम उठाने का एक वैश्विक आह्वान है।

कोमल प्रसाद ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती लता किशोर उर्वशा संयुक्त कलेक्टर राजनांदगांव (छ.ग.), विशिष्ट अतिथि-सुश्री रिचा ठाकुर, सुश्री प्रेरणा धाबर्डे, सुश्री मौसमी टंडन , सुश्री सविता मेश्राम , सुश्री उर्मिला भास्कर, सुश्री अंजुम अली , सुश्री मनोरमा नंदा जी, अति विशिष्ट अतिथि-डॉ. उदय धार्बडे (मुख्य चिकित्सा अधिकारी – एम एण्ड एच एस), श्रीमती कृष्णा चौहान (निर्मात्री रमाई फिल्म), राजकुमार रामटेके (सह निर्माता रमाई फिल्म) उपस्थित रहेंगे l साथ ही रमाई फिल्म की महिला कलाकारों का भी सम्मान किया जाएगा |
कार्यक्रम की अध्यक्षता कोमल प्रसाद, अध्यक्ष – बी.एस.पी., एससी/एसटी एम्प. एसोसिएशन भिलाई करेंगे कार्यक्रम में सलाहकार माडल से कमल टंडन (महाप्रबंधक ई.एम.डी.) एस. बी. रामटेके (उप महाप्रबंधक-एस. एम.एस. 3) ) , श्यामलाल नेगी (सहायक महाप्रबंधक – टी एण्ड डी) सहित समाज कल्याण समिति के सभी सदस्य एवं तथागत महिला समिति के समस्त पदाधिकारी सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी और सभी सदस्य भाग लेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker