छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ की पहली जेसीबी वूमेन को एक्सपो के लिए जापान से बुलावा, मुख्यमंत्री ने कहा जापान जाने सामान पैक कर लीजिए, हम आपको भेजेंगे टोक्यो

आर्थिक दिक्कतों के बावजूद, 61 वर्षीय दमयंती सोनी ने देशभर के एक्सपो में किया नाम रोशन, मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा और दी प्रोत्साहन

       रायपुर। राजनांदगांव की रहने वाली 61 वर्षीय दमयंती सोनी छत्तीसगढ़ की पहली महिला हैं जो जेसीबी चलाने का काम करती हैं। उन्होंने अपनी कुशलता से न केवल जेसीबी चलाई है बल्कि उन्हें देश भर के विभिन्न एक्सपो में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया गया है। हाल ही में, जापान से भी उन्हें एक एक्सपो में भाग लेने का निमंत्रण मिला, लेकिन आर्थिक समस्याओं के कारण वे इस अवसर का लाभ नहीं उठा पा रही थीं।

       इस समस्या को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी सहायता करेगी और उन्हें जापान भेजने की व्यवस्था करेगी। मुख्यमंत्री ने दमयंती की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रही हैं और राज्य की महिलाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं।

       दमयंती ने बताया कि वर्ष 2012 में उनके पति के निधन के बाद से उन्होंने जेसीबी चलाने की जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने देश भर में कई एक्सपो में भाग लिया है और विभिन्न कंपनियों के साथ काम किया है। दमयंती ने यह भी बताया कि वे अगले चार साल तक जेसीबी चलाना जारी रखेंगी।

       मुख्यमंत्री ने दमयंती को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए एक आदर्श हैं और उन्हें इसी तरह महिलाओं को प्रेरित करते रहना चाहिए। जनदर्शन के माध्यम से हुई इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने दमयंती की हिम्मत और संकल्प की प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker