छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

एक पेड़ मां के नाम’ लगाने के आह्वान पर वृक्षारोपण

जिला वन मंडल दुर्ग द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

       दुर्ग। देश सहित प्रदेश में भी आम लोगों से ’एक पेड़ मां के नाम’ लगाने के आह्वान पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला वन मंडल दुर्ग द्वारा एक पेड़ मां के नाम से शुरुआत की गयी। दुर्ग जिला वन मंडल दुर्ग के इस आयोजन में जिले के प्रशासनिक, राजनैतिक के आलावा शिक्षण संस्थाओं के द्वारा इस मुहिम शामिल हो रहे है।

       एक पेड़ मां के नाम इस मुहिम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला, वन मण्डलाधिकारी श्री चंद्रशेखर परदेशी, एस.डी.ओ. श्री डी.के. सिंह, कमिश्नर रिसाली निगम श्रीमती मोनिका वर्मा, रेंजर हफ़िज़ खान कालेज के प्राचार्य, प्रोफेसर, विद्यार्थियों सहित अन्य प्रकृति प्रेमी संस्थान एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मौजूदगी में दुर्ग जिले के धनोरा स्थित आत्मानंद कालेज परिसर में एक पेड़ मां के नाम लगाकर जिले में अभियान की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन वनमंडल दुर्ग ने किया। इस दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कालेज विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने की अपील भी की है। इसके साथ ही जिले सभी स्कूलों, हॉस्पिटल और आंगनबाड़ियों में अभियान चलाकर वृहद वृक्षारोपण करने के निर्देश भी दिये। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा है कि एक पेड़ मां के नाम के आह्वान से बच्चों का पर्यावरण से जुड़ाव बढ़ेगा। इसमें पालकों और शिक्षकों को शामिल करने से निश्चित ही बड़े पैमाने पर पौधारोपण हो सकेगा। एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत सभी लोग मां के नाम पर पेड़ लगाएंगे इसलिए इसकी देखरेख और रखरखाव की जिम्मेदारी सुनिश्चित होगी। ऐसे कॉलेज परिसर जहां अहाता है, उनके किनारे-किनारे छायादार पेड़ जैसे नीम, गुलमोहर, करंज, अशोक, अर्जुन लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि इस अभियान से विद्यार्थी, शिक्षक और पालक अपने लगाए गए पौधे को वृक्ष बनते तक पालन पोषण एवं सुरक्षा करेंगे। पौधारोपण के लिए उचित ऊंचाई के पौधे वन विभाग से प्राप्त किया जाना सुनिश्चित करने कहा गया है। पौधारोपण करने के लिए उचित मापदण्ड के गड्ढे और खाद की भी व्यवस्था करने के निर्देश वन विभाग को दिए गए हैं। विद्यालयों में पौधारोपण के दौरान जन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। पौधारोपण के समय शिक्षक और छात्र- छात्राओं से पौधों को सुरक्षित रखने बाबत् शपथ ग्रहण भी कराएं जाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारी कर्मचारी भी परिसर में एक पेड़ अपनी मां के नाम पर रोपण किया।

       गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात के 111वें एपिसोड में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपील की सभी लोग एक पेड़ अपनी मां के नाम पर जरुर लगाएं। क्योंकि दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता मां का होता है। हम सबके जीवन में मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। मां हर दुख सहकर अपने बच्चे का पालन पोषण करती है। हर मां अपने बच्चे पर हर स्नेह लुटाती है। जन्मदात्री मां का ये प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है जिसे कोई चुका नहीं सकता। मां के सम्मान में लगाएं एक पेड़ रूपीएम मोदी इसके लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर एक खास अभियान शुरू किया। इस अभियान का नाम-एक पेड़ मां के नाम है। इस अभियान के तहत पीएम मोदी ने भी एक पेड़ मां के नाम पर लगाया है। साथ ही देशवासियों से दुनिया के सभी देशों के लोगों से ये अपील की है कि अपनी मां के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। इस अभियान के बाद मां की स्मृति और उनके सम्मान में पेड़ लगाने का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker