छत्तीसगढ़

एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने हाल ही में कहा कि शाहरुख खान और गौरी की लव स्टोरी में उनका भी बड़ा हाथ रहा

एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने हाल ही में कहा कि शाहरुख खान और गौरी की लव स्टोरी में उनका भी बड़ा हाथ रहा है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी फिल्मों की वजह से दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं।

दरअसल, हाल ही में नीलम टीवी शो इंडियन आइडल में पहुंची थीं, जहां एक्ट्रेस ने बताया कि कुछ महीने पहले शाहरुख खान ने उनसे कहा था, “नीलम, तुम्हें पता है, गौरी और मेरी शादी की एक वजह तुम भी हो।”

नीलम ने आगे बताया कि शाहरुख ने इसके पीछे की पूरी कहानी भी उन्हें समझाई। उन्होंने कहा कि जब नीलम फिल्मों में काम कर रही थीं, तब शाहरुख और गौरी उनके बहुत बड़े फैन हुआ करते थे। इसी वजह से दोनों साथ में नीलम की फिल्में देखने जाया करते थे।

एक्ट्रेस के मुताबिक, उन फिल्मों के दौरान शाहरुख और गौरी के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे दोनों की लव स्टोरी आगे बढ़ती चली गई। शो में नीलम ने कहा कि तो शाहरुख और गौरी के साथ होने की एक वजह मैं भी हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker