छत्तीसगढ़

भिलाई में याद-ए-लता स्वरांजली का सफल आयोजन सम्पन्न

भिलाई /भिलाई इस्पात संयंत्र एस.सी/एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन (पं क्र-6976) एवं रूप रागिनी म्यूजिक एकेडेमी के सयुक्त तत्वावधान में दिनांक 13.02.2026 को सध्या 06.00 बजे से महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेन्टर, भिलाई में भारत रत्न, स्वर कोकिला स्व सुश्री लता मगेश्कार जी की स्मृति में याद-ए-लता स्वरांजली कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, आदरणीया श्रीमती लता युगल किशोर उर्वशा जी, ज्वाइंट कलेक्टर, जिला राजनांदगांव छग ने लता मंगेशकर एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किये। गेस्ट ऑफ ऑनर श्री नरेन्द्र कुमार बछोर जी, ओए अध्यक्ष एवं सेफी चेयरमेन, तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती छवि निगम जी. एक्टिंग प्रेसिडेंट इचार्ज, मिलाई महिला समाज, श्रीमती पूनम कुमार, वाईस प्रेसिडेंट, भिलाई महिला समाज, श्रीमती केका सरकार , वाईस प्रेसिडेंट, भिलाई महिला समाज, श्रीमती आभा कुमार जी, वाइस प्रेसिडेंट, भिलाई महिला समाज, श्रीमती सोनाली स्थ जी सेक्रेटरी, भिलाई महिला समाज, श्रीमती दीपान्चिता पॉल जी, ज्वाइट सेक्रेटरी, भिलाई महिला समाज श्रीमती शिखा जैन जी, ट्रेजरर, भिलाई महिला समाज, श्रीमती रीता तिवारी जी ज्वाइट ट्रेजरर, भिलाई महिला समाज, मान. श्री पवन कुमार कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) ने लता मंगेशकर जी एव छत्तीसगढ़ महतारी को पुष्पांजली अर्पित किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कोमल प्रसाद जी ने की।

पुष्पांजली अर्पण पश्चात अतिथियो का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ राजकीय गीत अरपा पैरी की घार से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में कहा कि शिक्षाधानी भिलाई में ऐसे आयोजन हमारे बच्चों के प्रति संगीत की रूचि जगाने एवं उनके प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का एक अच्छा प्रयास हैं। ऐसे आयोजनों से हमारे स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है। एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रात्रे ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए बताया कि 21 वी सदी में हमारी मातृशक्यिा हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं, चाहे संगीत के क्षेत्र में, चाहे रक्षा के क्षेत्र में, ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में हो, चाहे अंतरिक्ष के क्षेत्र में हो, चाहे राष्ट्रपति जैसा पद ही क्यों न हो हमारी मातशविया हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहीं हैं। इसका श्रेय हमारे भारतीय संविधान को ही जाता है। भारतीय संविधान के जनक परम पूज्य बाबा साहेब आम्बेडकर जी कहते हैं ‘मैं किसी समाज की प्रगति को इस बात से मापता हूं कि उस समाज की महिलाओं ने कितनी प्रगति की है।’ हमें यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि भिलाई इस्पात संयंत्र के इतिहास में विगत दिनों 08 फरवरी 2026 को भिलाई स्टील हाफ मैराथन का आयोजन कार्मिको के खेल एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रोत्साहन हेतु प्रबंधन द्वारा ऐतिहासिक आयोजन किया गया। जिसमें भिलाई वासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिये। भिलाई न सिर्फ लोहा बनाता है बल्कि हम सबके जीवन में शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ रोजी-रोजगार के माध्यम से जुडा है, और आज का यह याद-ए-लता भी इसी का एक अंग है इसीलिए तो हम कहते हैं ‘हर किसी की जिदगी से जुड़ा हुआ है सेल’ ।

स्वरांजली कार्यक्रम में अपनी जादुई आवाज से मंत्रमुग्ध कर देने वाले गायक कलाकार रूपाली साखरे, मध्बाला, वीणा, प्रियंका, सजीव, अनिल, श्वेताक, अवतार, परवीन, सुनीता, धनंजय मेश्राम, सजय, पडवार ने दिल को छू लेने वाले प्रस्तुति दिये साथ ही विभिन्न वाद्ययत्रों में संगत कर रहे सगतकार अमित पॉल, नाथ खांडेकर, अल्फेड लुइस, सोनू राज, रोशन रामटेके, रबीन्द्र कर्मकार ने अपने संगीत से शाम को सुहानी बना दिये। कार्यक्रम को सफल बनाने में एसोसिएशन के श्री कुमार भारद्वाज, श्रीमती काछी बाई, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, अनिल कुमार खेलवार, चेतन लाल राणा, परमेश्वर लाल करें, श्रीमती मजू करें, श्रीमती काति देवी, श्रीमती कामिनी रात्रे, कालीदास बघेल, जीतेन्द्र भारती, हेमत भुआर्य, लेखराम घरेन्द्र सहित बड़ी संख्या में तथागत म्यूजिक ग्रुप के कलाकार, विभिन्न समाज के सामाजिक लोग उपस्थित थे।

एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य श्री धनजय मेश्राम जी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भिलाई महात्मा गांधी कला मंदिर में उपस्थित अपार जनसमूह के साथ ही समस्त अतिथियों एवं कलाकारों सहित प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग करने वालों तथा भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker