अहिवाराछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी और दुर्ग संभाग अध्यक्ष छगन साहू के मार्गदर्शन में आयोजित मीटिंग में पौधारोपण और रक्तदान शिविर की योजना, वरिष्ठ पत्रकारों की नियुक्ति, और सरकारी योजनाओं के लाभ पर जोर

       दुर्ग। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ दुर्ग जिला की आवश्यक बैठक दुर्ग वन मंडल स्थित मिलेट्स कैफ़े में आयोजित की गई। इस बैठक का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के मार्गदर्शन में और दुर्ग संभाग अध्यक्ष छगन साहू के नेतृत्व में हुआ।

       सबसे पहले, संगठन के जिला मीडिया प्रभारी प्रशांत राजपूत ने मंच का संचालन किया और संगठन के मंच पर आसीन समस्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों और सदस्यों के माध्यम से पुष्प गुच्छ और पौधा भेंट कर सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन कराया।

       इसके बाद, सचिव मनोज देवांगन ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को जानकारी दी। उन्होंने दुर्ग जिला अध्यक्ष ललित साहू और समस्त पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे सकारात्मक कार्यों को गिनवाया। साथ ही, उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के नेतृत्व में पत्रकारों को सरकार की नई योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और पत्रकारों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

       जिला अध्यक्ष ललित साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ दुर्ग जिला इकाई लगातार पत्रकार हित और सामाजिक सरोकारों को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने पत्रकारों से निवेदन किया कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और संगठन की बैठकों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पत्रकारों के हित में शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास जैसी योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ उठाने के लिए पत्रकारों को जागरूक रहना चाहिए।

       ललित साहू ने यह भी बताया कि जिले और अलग-अलग ब्लॉकों में बेहतर पर्यावरण बनाए रखने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम और रक्तदान शिविर अभियान शीघ्र ही चलाया जाएगा।

       इसके बाद, प्रदेश सलाहकार राफेल थॉमस और दुर्ग संभाग महासचिव दिनेश पुरवार के मार्गदर्शन में, जिला अध्यक्ष ललित साहू और समस्त जिला पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से दुर्ग के वरिष्ठ पत्रकार नसीम फारुकी और भिलाई के वरिष्ठ पत्रकार विरेंद्र पुरी गोस्वामी को जिला सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया।

       इस अवसर पर प्रदेश सलाहकार राफेल थॉमस, संभाग महासचिव दिनेश पुरवार, दुर्ग जिला अध्यक्ष ललित साहू, दुर्ग जिला महासचिव वैभव चंद्राकर, जिला सचिव मनोज देवांगन, मीडिया प्रभारी प्रशांत सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष खोमचंद देवांगन, सह सचिव रवि सेन, सह सचिव ऐश्वर्या नवरात्रि, रक्तदान ग्रुप मीडिया प्रभारी सोनल साहू, दुर्ग ग्रामीण प्रभारी राजेंद्र साहू, सांस्कृतिक कला प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार शमशीर शिवानी, अहिवारा ब्लॉक अध्यक्ष स्टालिन सेमुएल, धमधा ब्लॉक अध्यक्ष निकेत ताम्रकार, अंडा उतई ब्लॉक अध्यक्ष रोशन सिंह बमभोले, वरिष्ठ पत्रकार वीना दुबे, वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर नौशाद अहमद सिद्दीकी, जस्सू बख्श, नरेश कुमार विश्वकर्मा, कुंजलाल भारती, पवन साहू, दीपमाला सिन्हा सहित सभी पदाधिकारी और सदस्य विशेष रूप से इस मीटिंग में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker