छत्तीसगढ़

“मां शारदा सामर्थ्य चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भिलाई में होगा महिलाओं का सम्मान समारोह एवं न्यू आइडिया कॉन्क्लेव

भिलाई/ मां शारदा सामर्थ्य चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 15 मार्च रविवार को होटल अमित पार्क, सुपेला भिलाई में सुबह 10:30 बजे महिलाओं का सम्मान समारोह एवं न्यू आइडिया कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करना और युवाओं तथा महिलाओं को स्वरोजगार और न्यू के लिए प्रेरित करना है।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा, व्यवसाय, कला एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही न्यू आइडिया कॉन्क्लेव के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को अपने नए व्यवसायिक विचार साझा करने का अवसर भी मिलेगा, जिससे वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य अतिथि, समाजसेवी, उद्यमी तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर महिलाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

यह कार्यक्रम महिलाओं की प्रतिभा, मेहनत और नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

ट्रस्ट के सदस्य अमित श्रीवास्तव ने बताया की संस्था ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर समय-समय पर युवाओं का उत्साह वर्धन करती है जरूरतमंद छात्रों को ठंड में स्वेटर वितरण एवं जूते-चप्पल का निरंतर वितरण करती है वही अन्य सदस्य अशोक श्री सूरी जी, श्री रमेश पटेल एवं श्री फ़ज़ल फारूकी की ने एक स्वर में कहा हमारा एकमात्र उद्देश्य जरूरतमंदों तक पहुंचाना एवं उनकी सहायता करना है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker