छत्तीसगढ़

अंबेडकर म्यूजियम एवं लाइब्रेरी के निर्माण कार्य को अति शीघ्र प्रारंभ करने की मांग

भिलाई /भिलाई इस्पात संयंत्र एससी/एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल एवं भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक 13 मार्च 2026 को संपन्न हुई। बैठक में कोमल प्रसाद ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के हितार्थ विभिन्न समस्याएं जैसे एससी/एसटी की महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण देना, एससी/एसटी के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहन एवं प्रशिक्षण देना, इसके साथ ही आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब की भव्य जयंती मनाना, डॉक्टर अंबेडकर प्रेरणा स्थल का बेहतर एवं गरिमामय रूप से संधारण करना, खेल एवं सांस्कृतिक मैदान में लगे बाबा साहब के मूर्ति का सौंदर्यीकरण करना, सेक्टर 5 में डॉक्टर अंबेडकर म्यूजियम एवं लाइब्रेरी का कार्य अति शीघ्र प्रारंभ करवाना, डॉ अंबेडकर स्कूल मरोदा स्टेशन का संधारण करवाना, एससी/एसटी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं पर सार्थक चर्चा हुई।

कोमल प्रसाद की मांग पर एससी/एसटी की महिलाओं एवं विद्यार्थियों को सीएसआर के माध्यम से स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण देने का आश्वासन प्रबंधन द्वारा दिया गया | आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब जयंती को भव्य रूप से मनाया जाएगा एवं एसोसिएशन की वार्षिक पत्रिका नया सबेरा का विमोचन किया जाएगा| प्रबंधन द्वारा इस पर सहमति व्यक्त की गई | साथ ही डॉक्टर अंबेडकर प्रेरणा स्थल का बेहतर एवं गरिमामय रूप से संधारण प्रबंधन द्वारा 14 अप्रैल के पहले तवरित गति से पूर्ण करने का आश्वासन एसोसिएशन को दिया गया है |

डॉक्टर अंबेडकर प्रेरणा स्थल के सांस्कृतिक एवं खेल मैदान में लगी बाबा साहब की मूर्ति के संबंध में कोमल प्रसाद जी ने उच्च प्रबंधन को जन भावनाओं से अवगत कराया एवं कहा कि बाबा साहब की मूर्ति के साथ ही सम्पूर्ण परिसर का सौंदर्यीकरण भव्य रूप से किया जाए | जिस पर प्रबंधन द्वारा सहमति जताते हुए कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) द्वारा संबंधित विभाग को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया|

26 नवम्बर 2025 को सेक्टर 5 में डॉक्टर अंबेडकर म्यूजियम एवं लाइब्रेरी के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया था| उसके निर्माण कार्य को अति शीघ्र प्रारंभ करने की मांग अध्यक्ष द्वारा की गई जिस पर प्रबंधन द्वारा बताया गया कि एक सप्ताह के अंदर एनआईटी रायपुर के विशेषज्ञों की टीम स्थल निरीक्षण हेतु आएगी |

स्टेशन मरोदा में संचालित डॉ अंबेडकर स्कूल जिसमे बरसात के समय बरसात का पानी भर जाता है जिसके कारण स्कूल को संचालित करने में दिक्कत आती है | स्कूल प्रबंधन के आग्रह पर एसोसिएशन के द्वारा प्रबंधन के समक्ष समतलीकरण करने की मांग की गई जिसे प्रबंधन ने सहर्ष स्वीकार कर लिया |

बैठक में प्रबंधन की ओर से पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन), जे. एन. ठाकुर जी, महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन), विष्णु पाठक , महाप्रबंधक (सिविल- नगर सेवा विभाग), सौमिक डे, महाप्रबंधक (मानव संसाधन-सचिवालय), रोहित हरित, सहायक महाप्रबंधक (आयरन) एवं लाइजन ऑफिसर तथा कोमल प्रसाद, अध्यक्ष भिलाई इस्पात संयंत्र एससी/एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार, कोषाध्यक्ष एवं धनंजय मेश्राम कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker