छत्तीसगढ़

भिलाई में महिला सम्मान समारोह एवं न्यू आइडिया कॉन्क्लेव 15 मार्च को

भिलाई। मां शारदा समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 15 मार्च 2026 को महिला सम्मान समारोह एवं न्यू आइडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा तथा युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप विचारों को मंच प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राकेश पाण्डेय (कैबिनेट मंत्री दर्जा), इंद्रजीत सिंह छोटू, डॉ. ममता शुक्ला, डॉ. नवीन दारुका तथा मिस रिचा मिश्रा Asp दुर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
समारोह में सम्मानित होने वाली महिलाओं में मिस रमा साहू, मिस रेखा अली, मिस कल्पना सिंह, मिस संगीता खान, मिस दीपिका यादव, मिस संजू वर्मा, मिस रेखा निर्मलकर, मिस रितु पांडे, मिस भूमिका साहू, मिस हरजीत कौर, मिस वंदना सिंह, मिस हरचरण कौर (डिंपल), मिस आकांक्षा मिश्रा, मिस हरजोत कौर तथा मिस अनुजा अग्रवाल शामिल हैं।
वहीं न्यू आइडिया कॉन्क्लेव में युवा प्रतिभाएं अपने नए विचार प्रस्तुत करेंगी। इसमें अवनी शर्मा, आराधना, युक्ति शुक्ला, शिवांशु सिंह, विनय अधीर और आकाश संचेती अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मान देना तथा युवाओं को नए विचारों और स्टार्टअप के लिए प्रेरित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker