छत्तीसगढ़

बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक बहुजनों के मसीहा कांशीराम जंयती पर किये गये याद

भिलाई/भिलाई इस्पात संयंत्र, एससी/एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन के तत्वावधान में डॉ अम्बेडकर प्रेरणा स्थल सेक्टर 6 में बहुजनों के मसीहा कांशीराम जंयती समारोह एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि भागवत बंजारे जी वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि ने मान्यवर कांशीराम जी, भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले जी एवं छत्तीसगढ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनिमाता जी के तैलचित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर कार्यकम का शुभारंभ किये। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में मान्यवर कांशीराम जी के जीवन संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्होने बहुजनों के आर्थिक शक्ति से पहले राजनीतिक शक्ति को हासिल करने की बात कही है। उनका मानना था कि राजनीतिक सत्ता ही सभी तरह के विकास की मास्टर चाबी है। हम सब को मिलकर डॉ बाबा साहेब आम्बेडकर एवं मान्यवर कांशीराम जी के सपनों को साकार करने के लिए सकारात्मक पहल करना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कोमल प्रसाद ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी का जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है, उन्होने जीवन पर्यन्त संर्घष कर हमें हमारे राजनीतिक शक्तियों से परिचित कराया है। उन्होंने बामसेफ, डीएस-4, जैसे संगठन बनाकर अपनी दढ इच्छाशक्ति से परिचय कराया और अंतत राजनीतिक सत्ता हासिल करने हेतु बहुजन समाज पार्टी की स्थापना 14 अप्रैल 1984 को की।

कार्यकम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ आम्बेडकर सांस्कतिक भवन सेक्टर-6 के पूर्व अध्यक्षा मान सविता मेश्राम जी, तथागत समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष मान अनिल मेश्राम जी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यकम का संचालन एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रात्रे ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाज ने किया। कार्यकम को सफल बनाने में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सूर्यवंशी, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार, कार्यकारिणी सदस्य धनंजय मेश्राम, श्रीमती कांछी बाई, कमल मेश्राम, सुमन, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

इस प्रेस विज्ञप्ति को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में प्रकाशित एवं सोशल मीडिया के चैनलों में प्रसारित करने की असीम कृपा करें l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker