छत्तीसगढ़

दिव्या रतन भसीन को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में नियुक्ति,वैशाली नगर मे हर्ष




भिलाई /भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रीमती दिव्या विधा रतन भसीन को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के महत्वपूर्ण दायित्व दिये जाने पर संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

यह नियुक्ति न केवल उनके लंबे समय से किए जा रहे सक्रिय संगठनात्मक योगदान, बल्कि उनके समर्पण, निष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यकुशलता का स्पष्ट प्रमाण है। श्रीमती दिव्या विधा रतन भसीन ने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सदैव प्राथमिकता देते हुए विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई है, जिसके फलस्वरूप उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती दिव्या विधा रतन भसीन, स्वर्गीय पूर्व विधायक विद्या रतन भसीन की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपने पिता की समृद्ध राजनीतिक एवं सामाजिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया है। समाज के विभिन्न वर्गों के बीच उनकी मजबूत पकड़ एवं सक्रियता ने उन्हें एक जनप्रिय और प्रभावशाली नेता के रूप में स्थापित किया है।

संगठन के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्रीमती दिव्या विधा रतन भसीन अपने नवीन दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं कार्यशैली से निश्चित रूप से संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती प्राप्त होगी।
भारतीय जनता पार्टी परिवार ने पुनः श्रीमती दिव्या रतन भसीन को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की है।, उनकी नियुक्ति से वैशाली नगर के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है







Previous articleडिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker