छत्तीसगढ़

अपशब्दों पर लगेगी लगाम, ओडिशा सरकार की नई कानूनी तैयारी




भुवनेश्वर | ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने बताया कि राज्य सरकार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कानून लाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि ये प्लेटफॉर्म ‘टॉक्सिक मीडिया’ में बदलते जा रहे हैं। मंत्री ने एक्स पर साझा एक पोस्ट में बताया, ‘सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वालों को इससे बचना चाहिए, वरना आने वाले दिनों में सरकार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।’

सार्वजनिक जगहों पर भी अभद्र भाषा के खिलाफ कानून बनाने की योजना

उन्होंने कहा कि यह देखा गया है कि सोशल मीडिया धीरे-धीरे जहरीले मीडिया का रूप ले रहा है, जहां बिना किसी रोक-टोक के अभद्र भाषा का इस्तेमाल हो रहा है। प्रस्तावित कानून अश्लील और अपमानजनक टिप्पणियों को निशाना बनाएगा और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग करने वालों की जवाबदेही तय करेगा। सूत्रों के अनुसार, सरकार जिस कानून पर विचार कर रही है, उसका दायरा सार्वजनिक स्थानों तक भी बढ़ाया जा सकता है, जिससे अभद्र भाषा के उपयोग को नियमन के दायरे







Previous articleकच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
Next article90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker