छत्तीसगढ़

डा.बाबासाहेब आम्बेडकर एक महान अर्थशास्त्री व श्रम नीति के जानकार थे – अनिल मेश्राम

डा.बाबासाहेब आम्बेडकर एक महान अर्थशास्त्री व श्रम नीति के जानकार थे – अनिल मेश्राम

भारत की अनमोल धरोहर है डा.बाबासाहेब आम्बेडकर – अरूण वोरा

डा.आम्बेडकर का ऋण भारत कभी नही चुका सकता – धीरज बाकलीवाल

ओबीसी वर्ग को जागरूक होकर आम्बेडकरवाद को अपनाना ही एकमात्र विकल्प – कौशल वर्मा

समता और सुरक्षा हमे संविधान से ही मिली है – अरविंद चौधरी

जिला कलेक्ट्रेट परिसर दुर्ग मे भारतीय संविधान के निर्माता को नमन कर हर्षोल्लास के साथ उनकी 135वीं जयंती मनाई गई

दुर्ग -समता सुरक्षा सेना छत्तीसगढ़ द्वारा जिला कलेक्ट्रेट परिसर दुर्ग मे स्थापित डा.बाबासाहेब भीमराव आम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा के समक्ष परिसर मे डा. आम्बेडकर की 135वीं जयंती हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के अनेक पदाधिकारीगण, जन समुदाय व विभिन्न राजनीतिक दलो के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए अरूण वोरा पूर्व विधायक दुर्ग ने कहा कि डा.बाबासाहेब भीमराव आम्बेडकर और उनके द्वारा बनाया गया भारत का संविधान देश की अनमोल धरोहर है। धीरज बाकलीवाल पूर्व महापौर दुर्ग ने कहा कि डा.बाबासाहेब आम्बेडकर के देश हित मे किये गये महान कार्यो का ऋण भारत कभी नही चुका सकता। अखिल भारतीय एससी एसटी ओबीसी संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव अनिल मेश्राम ने कहा कि डा.बाबासाहेब भीमराव आम्बेडकर ना सिर्फ दलितो के जीवन उद्धारक थे बल्कि महिलाओ सहित पूरे देश के विकास मे महती योगदान दिया वे एक महान अर्थशास्त्री व श्रमिको के नेता थे उन्होने ही सभी दफ्तरो कारखानो मे 12 घंटे के कार्यालयीन समय को 8 घंटे मे परिवर्तित करा मजदूर हित मे क्रांतिकारी कार्य किया था। संयुक्त मोर्चा छ.ग. के प्रदेश अध्यक्ष कौशल वर्मा ने कहा कि ओबीसी वर्ग को जागरूक होकर कर्मकांड अंधविश्वास से परे होकर आम्बेडकरवाद को अपनाना ही उनके विकास के लिए एकमात्र विकल्प है। समता सुरक्षा सेना छ.ग. के अध्यक्ष डा. अरविंद चौधरी ने कहा कि भारतीय संविधान मे समता जनता की सुरक्षा, परस्पर प्रेम मैत्री के विकास की भावनाए निहित है जिससे भारत का सर्वांगीण सामुदायिक विकास संभव हो पाया है। समारोह को मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, समाज सेविका रत्ना नारमदेव, एनी पीटर ,अनिल जोग, रामाराव ढोक, बी.आर. कठाने, रमेश पटेल, पवन दिल्लीवार, एडवोकेट मनोज मून सहित अनेक वक्ताओ ने संबोधित करते हुए डा.बाबासाहेब भीमराव आम्बेडकर को विश्व का एक महान विद्वान महापुरुष बताते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का समाज से आव्हान किया। कार्यक्रम मे दुर्ग भिलाई के विभिन्न सामाजिक संगठनो के अनेक प्रमुख विचारक व पदाधिकारीगण तथा भारी संख्या मे जन समुदाय उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker