छत्तीसगढ़

सफर बना मातम: सेलम हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की बस




चेन्नई: तमिलनाडु के सेलम-कोयंबटूर नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में केरल के मलप्पुरम जिले के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, पर्यटकों से भरी बस 13वें हेयरपिन मोड़ पर अनियंत्रित होकर एक बाइक और ऑटो से टकराते हुए खाई में गिर गई।

हादसे के वक्त बस में 13 लोग सवार थे, जिनमें से 8 की मौके पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों का उपचार जारी है। इस दर्दनाक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री विजयन ने घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हादसे के बाद से संबंधित स्कूल और केरल के शिक्षक समुदाय में शोक की लहर है।







Previous articleडॉ अम्बेडकर प्रतिमा सौंदर्याकरण हेतु शिलान्यास कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन
Next articleवेतन वृद्धि का ऐलान: केंद्र सरकार ने नए साल के तोहफे के रूप में बढ़ाया महंगाई भत्ता


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker