छत्तीसगढ़

अवैध ईंट भट्ठे पर बड़ी कार्रवाई, लाखों ईंटें और लकड़ी जब्त




रायपुर : राजनांदगांव जिले में राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम माहुलझोपड़ी में संचालित एक अवैध ईंट भट्ठे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों की संख्या में ईंटें, लकड़ी एवं अन्य सामग्री जब्त की है। बिना किसी वैध अनुमति एवं दस्तावेज के संचालित इस भट्ठे से लगभग 3 लाख 20 हजार पक्की ईंट, 1 लाख 60 हजार कच्ची ईंट, 70 ट्रॉली मिट्टी तथा 6 ट्रॉली लकड़ी जब्त की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डोंगरगांव विकासखण्ड के ग्राम माहुलझोपड़ी में दुर्गा बाई की भूमि पर दाऊ लाल द्वारा अवैध रूप से ईंट निर्माण कार्य किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर कलेक्टर के निर्देशन में संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और संपूर्ण गतिविधि को तत्काल प्रभाव से बंद कराया।







Previous articleसंघर्ष से समृद्धि तक के सफर की मिसाल
Next articleलेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker