छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

जिला अस्पताल दुर्ग में स्टॉप डायरिया कैंपेन 2024 का शुभारंभ

5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में दस्त रोग से मृत्यु दर शून्य करने का लक्ष्य

मितानिनों के माध्यम से घर-घर ओ.आर.एस. पैकेट और जिंक की गोलियां वितरित की जाएंगी

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिला अस्पताल में मरीजों को ओ.आर.एस. और जिंक गोलियां वितरित कीं

उद्घाटन समारोह में विभिन्न चिकित्सा अधिकारियों की उपस्थिति

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में डायरिया से निदान हेतु स्वास्थ्य विभाग की पहल

       दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आज 01 जुलाई 2024 को जिला अस्पताल में स्टॉप डायरिया कैंपेन 2024 का उद्घाटन किया गया। जिसमें 05 वर्ष से कम आयु के बच्चों में दस्त रोग से होने वाले मृत्यु दर शून्य करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम के तहत छोटे बच्चों वाले समस्त घरों में मितानिनों के माध्यम से ओ.आर.एस. पैकेट व जिंक की गोलियां वितरित किया जायेगा। कलेक्टर सुश्री चौधरी के द्वारा समस्त आम जनता से अपील की गयी है कि ज्यादा से ज्यादा इस कार्यक्रम का लाभ उठाये। उन्होंने जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को ओ.आर.एस. पैकेट एवं जिंक की गोलियां वितरित की।

        उद्घाटन समारोह सी.एम.एच.ओ. डॉ. मनोज दानी, डॉ. हेमंत कुमार साहु सिविल सर्जन, डॉ. दिव्या श्रीवास्तव डी.आई.ओ., डॉ. आर. के. मल्होत्रा, डॉ. सीमा जैन शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. अखिलेश यादव आर.एम.ओ. श्री अजय परिहार डी.पी.ओ. महिला एवं बाल विकास अधिकारी, श्री संदीप ताम्रकार डी.पी.एम, डॉ. ओम प्रकाश वर्मा अस्पताल सलाहकार, श्री संजीव दुबे, सी.पी.एम., डॉ. रश्मि भोषले, एवं कार्यालय सी.एम.एच.ओ. व जिला अस्पताल के स्टाफ भी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

जिले में अब तक 101.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

       दुर्ग। जिले में 01 जून से 01 जुलाई तक 101.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 212.0 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 49.4 मिमी. बोरी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 68.3 मिमी, तहसील धमधा में 60.4 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 74.2 मिमी और तहसील अहिवारा में 146.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 01 जुलाई को तहसील दुर्ग में 10.0 मिमी, तहसील धमधा में 4.1 मिमी, तहसील अहिवारा में 0.0 मिमी, तहसील बोरी में 0.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 3.0 मिमी एवं तहसील पाटन में 1.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसार सहायक कलेक्टर दुर्ग को सौंपा गया आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई 3 चरोदा का स्वतंत्र प्रभार

       दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी श्री एम. भार्गव (भा.प्र.से.) सहायक कलेक्टर दुर्ग को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई 3 चरोदा का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। कार्यालय कलेक्टर दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार सहायक कलेक्टर श्री भार्गव (भा.प्र.से.) को 01 जुलाई 2024 से 28 जुलाई 2024 तक चार सप्ताह की अवधि के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई 3 चरोदा के साथ प्रशिक्षण अभ्यास हेतु संलग्न किया गया है। प्रशिक्षण अवधि में श्री दशरथ सिंह राजपूत आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई 3 चरोदा के द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

 

 

 

 

 

अमृत कलः छत्तीसगढ़ विजन@2047 हेतु नागरिको से सुझाव आमंत्रित

        दुर्ग। राज्य नीति आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में ’’अमृत कालः छत्तीसगढ़ विजन@2047’’ तैयार किया जा रहा है। जिसके लिए नागरिको से सुझाव आमंत्रित किये जा रहे है, सुझाव हेतु नागरिक पोर्टल https://sdgspc.cg.gov.in/viksitcg या QR कोड (संलग्न) का उपयोग कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker