छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश ने आयुक्त से पूछा,निर्यात कर के नाम पर नोटिस क्यों




भिलाई। नगर निगम भिलाई ने शहर के सभी उद्योगपतियों को निर्यात कर लगाकर नोटिस जारी किया है। इस मामले को लेकर आज प्रतिनिधिमण्डल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय से भेंटकर उन्हें स्थिति से अवगत कराया।

श्री पाण्डेय ने इस विषय पर वित्त सचिव मुकेश बंसल से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जब जीएसटी लागू हुआ था, तब यह प्रावधान किया गया था कि नगर निगम संपत्ति कर को छोड़कर कोई अन्य कर नहीं लेगा। बाकी सभी कर जीएसटी में शामिल कर दिए गए हैं। इसके बाद आज नगर निगम आयुक्त से भी बातचीत की गई। उनसे पूछा गया कि जब सरकार ने पहले ही निर्णय लिया था कि जीएसटी लागू होने के बाद कोई अतिरिक्त कर नहीं लगाया जाएगा, तो फिर निर्यात कर के नाम पर नोटिस क्यों जारी किया गया। इस पर आयुक्त ने बताया कि यह मामला शासन को मार्गदर्शन के लिए भेजा गया है जिस पर निर्णय शासन के स्तर पर लिया जाएगा।







Previous articleरविंद्र सिंह को भाजपा किसान मोर्चा में प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर बधाइयों का लगा तांता
Next articleराष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी से बालोद बना भारत की युवा शक्ति का नया केंद्र : विष्णुदेव साय


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker