छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिक्षा में प्रोत्साहन स्वरूप बच्चों को दिये कई उपहार




भिलाई /शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रजोली, तहसील गुण्डरदेही में 77 वे गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर तिरंगा झंडा फहराकर गणतंत्र दिवस बडे घूमधाम से मनाया गया। ग्राम रजोली के ‘सरपंच त्रियोदय मुकेश ने शाला प्रागण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तथा सामूहिक राष्ट्रीय गान गाया गया। समारोह में उपसरपंच गोपेन्द्र चंद्राकर, शाला समिति अध्यक्ष मिलन साहू, सुबेदास रात्रे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला रजोली एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रजोली ने विद्यार्थियों के कला-कौशल में निपुणता को निखारते हुए कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। बच्चों ने गीत के माध्यम से भारतीय संविधान की महानता को बताया, छात्रों ने मोबाइल से लगातार जुडे रहने से होने वाले तकलीफों की ओर इशारा किया तो वहीं छात्राओं ने लडकी पैदा होने पर किये जाने वाले भेदभाव को रेखांकित कर समाज को लडका-लडकी में अंतर नहीं करने की सीख दी। वहीं पर छात्रों की एक टोली ने पंथी गीत प्रस्तुत करते हुए बाबा गुरु घासीदास जी के मनखे मनखे एके बरोबर के समानता के सिद्धांत को रोचक ढंग से प्रस्तुत कर तारीफें बटोरे। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर शिक्षा में प्रोत्साहन हेतु सतमय श्री मंगलूराम खेलवार जी एवं स्वर्गीय श्री दुर्गाप्रसाद साहू जी की स्मृति में अनिल कुमार खेलवार कोषाध्यक्ष-बीएसपी एससी/एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन, भिलाई एवं हीरा सिंह साहू अधिवक्ता जिला-दुर्ग के सहयोग से रजोली पाठशाला के कंक्षा पहली से सातवीं तक के सभी विद्यार्थियों को टाई प्रदान किया गया, कक्षा आठवी के सभी छात्र-छात्राओं को गणितीय ज्यामिति बाक्स एवं वर्ष 2025 की परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले दो विद्यार्थियों को उनके अंकसूची सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजो को रखने हेतु उपयोगी फाइल, तथा पाठशाला के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ को डायरी भेंट किया गया।

इस अवसर पर बीएसपी एससी/एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन, भिलाई के पूर्व अध्यक्ष चेतन लाल राणा, महासचिव विजय कुमार रात्रे एवं कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार की सुपुत्री कु अंतरा खेलवार विशेष रूप से तथा समस्त छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे जिनमें महिलाओ की उपस्थिति सराहनीय रहीं। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर गांव के वरिष्ठ समाजसेवी एवं वयोवृद्ध श्री कन्हैया लाल मधुकर को पुष्पहार से स्वागत करते हुए शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रजोली के शिक्षक-शिक्षिकाएं राजकुमार बारले प्रधान पाठक, श्रीमती सीमा शर्मा शिक्षिका, ओम प्रकाश साहू शिक्षक, श्रीमती ललिता बघमार शिक्षिका एवं शासकीय प्राथमिक शाला रजोली के यशवंत साहू प्रधान पाठक, श्रीमती नीरा खुटेल सहायक शिक्षिका, जीतेन्द्र कुमार साहू सहायक शिक्षक का गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन एवं बच्चों को सांस्कृति कार्यक्रमों हेतु तैयार करने में विशेष योगदान रहा। तथा गणतंत्र दिवस समारोह का आकर्षक एवं सफलता पूर्वक संचालन श्रीमती सीमा शर्मा ने किया। अंत में सभी उपस्थित नागरिकों को मिष्ठान्न वितरण किया गया।







Previous articleराज्यपाल  डेका ने ब्रेल पुस्तक और ऑडियो बुक्स का किया विमोचन
Next articleप्रदेश में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की अमिट पहचान बनेगा रजत जयंती पदक : मुख्यमंत्री साय


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker