छत्तीसगढ़

बंगाली चाल में वर्षो से व्याप्त पानी की किल्लत होगी दूर, वार्ड क्र. 15 एवं 09 में पेयजल व्यवस्था होगी सुदृढ़ बंगाली चाल में वर्षो से व्याप्त पानी की किल्लत होगी दूर




रायपुर : 

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने पेयजल व्यवस्था से जुडे सवा 87 लाख रू. के कार्यो का किया भूमिपूजन

कोरबा के टी.पी.नगर जोनांतर्गत स्थित बंगाली चाल में वर्षो से व्याप्त पानी की किल्लत अब दूर होने जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर वार्ड क्र. 15 व वार्ड क्र. 09 में पेयजल की व्यवस्था सुदृढ़ होगी। आज टी.पी.नगर स्थित टैगोर उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने पेयजल व्यवस्था से जुडे़ सवा 87 लाख रूपये के कार्यो का भूमिपूजन किया तथा शीघ्र कार्य प्रारंभ कर कार्यो को त्वरित रूप से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि इसी ग्रीष्म ऋतु में इन कार्यो का लाभ वार्डवासियों को मिल सके। इस मौके पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित वार्ड के पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण विशेष रूप से उपस्थित थे।







Previous article‘बिहान’ से मिली आत्मनिर्भरता की राह
Next articleफिजूलखर्ची को छोड़कर बाबा गुरु घासीदास के बताये सादगी विवाह को गर्व के साथ अपनाने की जरूरत : केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker